शिशुघर उद्घाटन कार्यक्रम कोचेडेगा

आज दिनांक 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार को ग्राम पंचायत कोचेडेगा में शिशुघर का उद्घाटन कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुखिया श्री शिशिर तोपनो एवं अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन के पश्चात सभी को विधिवत बैठाया गया तथा पारंपरिक स्वागत गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत माननीय मुखिया जी एवं अतिथियों द्वारा शिशुघर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं ने शिशुघर के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए जिसमे  रवि सर ने कहा कि अब गांव में शिशुघर खुल जाने से बच्चों के समग्र विकास का रास्ता खुल गए उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने बच्चों को शिशुघर भेजें, ताकि क्रेच का उद्देश्य पूर्ण हो सके, शुरुआत दिनों में बच्चों को शिशुघर के वातावरण में ढलने में थोड़ा समय लग सकता है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, सुरक्षित वातावरण एवं विभिन्न प्रकार के खिलौनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा।

maincrechekocoh
insidecrechekochodegackn
sishirkochodegackn

माननीय मुखिया ने जानकारी दी कि मेरे बहुत पहले से सोच था कि जब भी सिमड़ेगा ब्लॉक में शुरू होगा तो सबसे पहले अपने ही पंचायत से करेंगे और आज हम इसका उद्घाटन किये ,इसके लिए फाउंडेशन को बहुत बहुत धन्यवाद आने वाले समय मे हर गांव से खुलने का विचार है शिशुघर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक खुला रहेगा। यहां बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक आहार एवं समुचित देखभाल प्रदान की जाएगी, जिससे उनके मानसिक विकास अच्छा से होगा और वे भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकेंगे। शिशुघर खुलने से गांव के देखभालकर्ताओं को राहत मिलेगी तथा माता-पिता निश्चिंत होकर अपने खेत एवं अन्य कार्यों में समय दे सकेंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे शिशुघर के सुचारु संचालन में सहयोग करें एवं समय पर बच्चों को शिशुघर पहुंचाएं, ताकि यह केंद्र लंबे समय तक सफलतापूर्वक संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि 7 से 36 माह आयु वर्ग के बच्चों के पोषण, देखभाल, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास में शिशुघर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों के बीच सेव एवं बुड़िया प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसी दिन 7 से 36 माह आयु वर्ग के बच्चों का एन्थ्रोपोमेट्री (Anthro) भी किया गया। निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को चटुआ, खिचड़ी, अंडा एवं हलवा दिया गया, जिसे बच्चों ने खुशी-खुशी खाया। इस कार्यक्रम में माननीय मुखिया जी, संस्था के प्रतिनिधि तथा ग्राम के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं शिशुघर के सुचारु संचालन हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।