छोटानागपुर कल्याण निकेतन सिमडेगा द्वारा रामरेखा धाम के पुजारियों को बाल विवाह नहीं कराने के लिए प्रेरित किया

आज दिनांक 25 जून 2023 को छोटानागपुर कल्याण निकेतन के पंचायत मोबिलाइजर दुर्गा देवी के तरफ से रामरेखा धाम के पुजारियों को बाल विवाह नहीं कराने के लिए प्रेरित किया साथ ही शपथ भी दीलायी दुर्गा देवी ने पुजारियों को बताया की अगर कोई परिवार वाले या लड़का लड़की रामरेखा धाम शादी करने या कराने आते हैं पहले लड़की की उम्र 18 साल हुई है या नहीं और लड़का का उम्र 21 साल हुआ है या नहीं इसकी जांच सुनिश्चित कर लें अगर शादी करने वाले जोड़ें आधार कार्ड दिखाते हैं और उसमें उनकी उम्र सरकार द्वारा निर्धारित उम्र के हिसाब से है और देखने में वह छोटे लगते हैं तो इसकी पुष्टि पहले सुनिश्चित करें वह शादी करने वालों का अभिभावक या लड़का लड़की से स्कूली प्रमाण पत्र जरूर मांगे उसके पश्चात ही शादी कराएं।