छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़े गए वंचित लोग
सिमडेगा, झारखंड: छोटानागपुर कल्याण निकेतन (CKN) द्वारा आज जिले के बरटोली गांव में एक सामाजिक सुरक्षा जोड़ो अभियान चलाया गया, जिसके तहत वंचित समुदाय के लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया। इस अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, तथा मनरेगा जैसी योजनाओं का निःशुल्क आवेदन कराया गया।
पूर्व में संस्था के कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और आज अभियान में आवेदन सुनिश्चित किया। इस पहल का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को सरकारी लाभों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने संकल्प लिया है कि हर एक वंचित व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अधिकारों से वंचित न रहे।
यह कैंप ठेठईटांगर प्रखंड के मेरोमडेगा पंचायत अंतर्गत मेरोमडेगा खास गांव के बरटोली गांव में लगाया गया जिसमें मेरोमडेगा के विभिन्न टोला के लोगों द्वारा इसमें अपने आवेदन को दिया गया और उसे ऑनलाइन भी किया गया


