16 दिवसीय पखवाड़ा महिलाओं के साथ मनाया गया

संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन और क्रिया के संयुक्त तत्वावधान से सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मेरोमडेगा पंचायत के टापूडेगा गांव में जेंडर आधारित हिंसा को खत्म करने के लिए 16 दिवसीय पखवाड़ा महिलाओं के साथ मनाया गया जिसमें महिला एवं किशोरी शामिल थे इस पखवाड़ा को मानते हुए महिलाओं के बीच परिचर्चा बैठक हुआ कि क्यों इस दिवस को मनाया जाता है इस बैठक में जेंडर आधारित हिंसा के विरोध में कई जगहों पर दीवार लेखन किया गया जिसमें महिलाएओ द्वारा अपने साथ हुए हिंसा के बारे में भी जिक्र किया इसके बाद सभी ने मिलकर दीवार लेखन किया इसके साथ ही महिलाओं और किशोरियों द्वारा एक कोर्ट भी बोला जा रहा था हम सब की है आवाज सब की गिनती एक समान इस कोर्ट को बार-बार सभी के द्वारा बोला जा रहा था और जगह-जगह दीवार लेखन भी किया जा रहा था इस कार्यक्रम में बैठक में टापूडेगा कि वार्ड निरोज बा: संस्था के कार्यकर्ता आरती कुमारी आरती देवी शांति देवी जूही कुमारी चांदनी कुमारी आराध्या कुमारी और संस्था के सचिव प्रियंका सिन्हा भी उपस्थित 

16daysofactivismckn
16daysactivism2
WhatsApp Image 2024-12-01 at 2.30.16 PM