सिमडेगा जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए बोर्ड और वॉल पेंटिंग से बढ़ाई जा रही जागरूकता
बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सिमडेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों के अनेक गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य प्रमुख जगहों पर बाल विवाह रोकथाम से संबंधित संदेशों वाले सनबोर्ड लगाए गए और दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई गई।
इन बोर्डों और पेंटिंग्स के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने बच्चों का विवाह निर्धारित आयु से पहले न करें। साथ ही यह भी अपील की गई है कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो लोग तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उस पर रोक लगाई जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
अभियान का उद्देश्य न केवल लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना है बल्कि उन्हें यह भी समझाना है कि यह कुप्रथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संपूर्ण जीवन पर गंभीर प्रभाव डालती है। इस पहल के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि बाल विवाह केवल कानूनन अपराध ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराई भी है, जिसका उन्मूलन सभी की जिम्मेदारी है
Wall Writings
In News
