पोषण माह पर सिमडेगा में संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा राहत राशन का वितरण, 150 परिवारों को मिला लाभ

पोषण माह के अवसर पर संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा इंडिया रूरल अपलिफ्टमेंट इनीशिएटिव के तहत “कुपोषण मुक्त भारत” अभियान को साकार करने की दिशा में पहल की गई। संस्था ने सिमडेगा जिले के मेरमदेगा एवं टुकुपानी पंचायत स्थित चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के 150 परिवारों को राहत राशन वितरित किया, जिससे बच्चों को उचित पोषण मिल सके और कुपोषण की समस्या से निपटा जा सके।

इस अवसर पर माता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां माताओं ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। सभी माताओं से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से भेजने और वहां उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया गया।

राहत वितरण कार्यक्रम में संस्था की सचिव प्रियंका सिन्हा, जिला समन्वयक रोहित कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हेमंत राम, पंचायत प्रमुख शकुंतला सिंह, पंचायत कोऑर्डिनेटर शांति देवी, मुन्नी कुमारी, राखी देवी, रिंकी देवी, निरोध रुक्मिणी देवी, स्क्लोस्टिका, अशोक, वालंटियर अमित, गुलाब, सीता देवी, ओकलिना समेत कई लोगों का विशेष योगदान रहा।

इस पहल के माध्यम से न केवल कुपोषित बच्चों को सहायता मिली, बल्कि समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। संस्था का उद्देश्य आने वाले समय में इस प्रकार की गतिविधियों को और भी विस्तृत रूप में जारी रखना है, ताकि सिमडेगा जिला एक कुपोषण मुक्त मॉडल बनकर उभर सके।

CKN In News

पोषण माह पर सिमडेगा में संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा राहत राशन का वितरण, 150 परिवारों को मिला लाभ