किशोरी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिमडेगा प्रखंड में नुक्कड़ नाटक रथ को किया गया रवाना

छोटानागपुर कल्याण निकेतन के रेबिल्ड इंडिया इनिशिएटिव के तहत सिमडेगा जिला अंतर्गत सिमडेगा प्रखंड में किशोरी शिक्षा को लेकर करमा नुक्कड़ नाटक रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को बीरु पंचायत के मुखिया गंगाधर लोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव गांव यह संदेश दिया जा रहा है कि सभी लड़कियों को शिक्षा पाने का समान अधिकार है और माता पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को पढ़ाई के साथ साथ घरेलू या अन्य कार्यों में न लगाएं, जिससे उनकी शिक्षा बाधित न हो। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और किशोरियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

इस अवसर पर संस्था की सचिव प्रियंका सिन्हा, प्रदीप कुल्लू, रवि कुमार, शकुंतला सिंह सहित बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह अभियान किशोरी शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

WhatsApp Image 2025-12-17 at 5.32.58 PM
WhatsApp Image 2025-12-17 at 5.32.57 PM
WhatsApp Image 2025-12-17 at 5.33.52 PM