What's New
सिमडेगा जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए बोर्ड और वॉल पेंटिंग से बढ़ाई जा रही जागरूकता
बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सिमडेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों के अनेक गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य प्रमुख जगहों पर बाल विवाह रोकथाम से संबंधित संदेशों वाले सनबोर्ड लगाए गए और दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई गई।
पोषण माह पर सिमडेगा में संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा राहत राशन का वितरण, 150 परिवारों को मिला लाभ
पोषण माह के अवसर पर संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा इंडिया रूरल अपलिफ्टमेंट इनीशिएटिव के तहत “कुपोषण मुक्त भारत” अभियान को साकार करने की दिशा में पहल की गई।
“सीकेएन का संकल्प — कोई परिवार न रहे योजनाओं से वंचित”
सिमडेगा। छोटानागपुर कल्याण निकेतन (CKN) द्वारा सिमडेगा जिले के बोलबा और आकांक्षी ब्लॉक बांसजोर प्रखंडों में डोर-टू-डोर “योजना से जुड़ाव अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे वंचित परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ना है, जो अब तक इनसे वंचित रहे हैं।
बाल विवाह पर आधी रात में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बच्ची को बचाया गया बाल विवाह की कुप्रथा से
गरजा पंचायत में एक नाबालिग बच्ची की शादी की गुप्त सूचना मिलने के बाद छोटानागपुर कल्याण निकेतन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम ने रातभर मुहिम चलाकर बाल विवाह को रोका और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बाल संरक्षण पर समन्वय हेतु बोलबा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
बच्चों के संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु आज बोलबा प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
समाचार शीर्षक: सिमडेगा के धर्मगुरुओं ने लिया संकल्प — नहीं होने देंगे बाल विवाह
छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिमडेगा जिले के विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित कर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई गई। इस बैठक में हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के धर्मगुरुओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने स्तर से किसी भी बाल विवाह को नहीं होने देंगे और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा कुपोषण मुक्त भारत की ओर एक कदम
छोटानागपुर कल्याण निकेतन (CKN) ने इंडिया रूरल अपलिफ्टमेंट इनिशिएटिव के तहत सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर के गिरजाटोली, गुरगुरटोली, बरटोली और पुरब्टोली में 150 गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, आंगनवाड़ी जाने वाले बच्चों और विकलांग जनों को राहत सामग्री वितरित की, जिससे कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़े गए वंचित लोग
छोटानागपुर कल्याण निकेतन (CKN) द्वारा आज जिले के बरटोली गांव में एक सामाजिक सुरक्षा जोड़ो अभियान चलाया गया, जिसके तहत वंचित समुदाय के लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।
सिमडेगा जिले के विभिन्न स्कूलों पर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया
सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा सिमडेगा जिले के विभिन्न स्कूलों पर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी बताया […]
छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने नीति आयोग-एवीए की साझेदारी का किया समर्थन, सिमडेगा को बाल विवाह मुक्त बनाने का किया वादा
छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने नीति आयोग-एवीए की साझेदारी का किया समर्थन, सिमडेगा को बाल विवाह मुक्त बनाने का किया वादा- एवीए और छोटानागपुर कल्याण निकेतन 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी हैं- नीति आयोग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए 12 राज्यों के 73 आकांक्षीजिलों […]
